Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश थमी, अब गिरेगा तापमान

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ते ही छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। कई दिनों के बाद बादल छंटे और शनिवार को तेज धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि रात होते ही नवा रायपुर में हल्की बारिश हुई, और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है। यानी अब राज्य में ठंड की वापसी शुरू हो सकती है।

अक्टूबर का अंतिम सप्ताह प्रदेश में पूरी तरह बादलों से घिरा रहा। आमतौर पर इस सीजन में तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से दिन में धूप कम और रात के तापमान में भी गिरावट नहीं देखने को मिली। लगातार 3-4 दिन धूप न निकलने से लोग मौसम से परेशान थे, लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया।

रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में आज आसमान में आंशिक बादल बने रहेंगे।

  • अधिकतम तापमान: 31°C
  • न्यूनतम तापमान: 23°C

अब बढ़ेगी रात की ठंड

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सिस्टम के पूरी तरह कमजोर होने के बाद अब रात का तापमान लगातार नीचे आएगा और नवंबर की शुरुआत में सर्दी का असर और बढ़ सकता है। शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 32.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 17.8°C दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *