Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का स्वागत, उत्तरी-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर, बलरामपुर में पारा 2.5 डिग्री

CG Weather Update Raipur: छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ होने जा रही है। प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है।

CG Weather Update

सरगुजा संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में लगातार पाला पड़ रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शहर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—

  • बलरामपुर-रामानुजगंज: 2.5°C
  • अंबिकापुर: 3.5°C (अब तक का सबसे ठंडा दिन)
  • सरगुजा: 3.5°C
  • सूरजपुर: 3.9°C
  • कोरिया: 5.6°C
  • मुंगेली: 6.8°C
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 6.0°C
  • कोरबा: 8.7°C
  • राजनांदगांव: 8.5°C
  • दुर्ग: 8.2°C
  • बस्तर: 9.0°C
  • बालोद: 10.6°C
  • रायपुर: 11.6°C

अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने से पाला पड़ने की स्थिति बन गई है। ओस की बूंदें जमने के कारण खेतों और पहाड़ियों पर बर्फ जैसी परत नजर आई।

अगले 24 घंटे में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले 4 दिनों में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह कुहासा छाए रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 11 डिग्री सेल्सियस

ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *