Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : प्रदेश में अल्प समय के लिए लौटेगी ठंड, बंगाल की खाड़ी में हलचल से फिर आएगी नमी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। तमिलनाडु के ऊपर सक्रिय मौसम तंत्र के श्रीलंका की ओर खिसकने के बाद राज्य में अल्प समय के लिए ठंड की वापसी तय मानी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर जा चुका है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दिनों में यह तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ेगी।

CG Weather Update


बंगाल की खाड़ी में हलचल से बढ़ेगी नमी

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके प्रभाव से नमीयुक्त हवा का प्रवेश बढ़ेगा और तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़ेगा। अभी राज्य के मध्य हिस्सों में पिछले 2–3 दिनों से ठंड लगभग गायब है और दिन के समय गर्मी का अहसास बना हुआ है। लेकिन गुरुवार के बाद मौसम में हल्का बदलाव दिखाई देगा।

तापमान में गिरावट रहेगी अस्थायी

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, तापमान में होने वाली यह गिरावट लंबे समय तक टिकने वाली नहीं होगी। बढ़ती नमी के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
बीते 24 घंटों में रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C अधिक है।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: करीब 31°C
  • न्यूनतम तापमान: करीब 17°C

मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *