Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: शीतलहर से अगले 48 घंटे तक कांपेगा छत्तीसगढ़, रायपुर में सुबह धुंध के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत ठंड के कड़े तेवरों के साथ होने जा रही है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, वहीं कई जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन तब तक ठंड से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी रायपुर में देर शाम से सुबह तक ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि आउटर इलाकों में दिन के समय भी गर्म कपड़ों के बिना रहना मुश्किल हो रहा है।

अंबिकापुर में ठंड का सबसे ज्यादा असर

प्रदेश में ठंड का सबसे ज्यादा असर अंबिकापुर में देखने को मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण कुछ इलाकों में पाला (बर्फ जमने जैसी स्थिति) बनने के हालात भी नजर आए हैं।

  • प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 29.6°C (दुर्ग)
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 4.3°C (अंबिकापुर)
  • पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का आंकड़ा: शून्य
  • फिलहाल मौसम रहेगा शुष्क

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 27°C
  • न्यूनतम तापमान: लगभग 12°C
  • माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान: 9°C

29 दिसंबर को भी राजधानी में सुबह के समय धुंध और ठंड का असर बना रह सकता है।

लोगों के लिए सलाह

  • सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें
  • बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
  • खुले इलाकों और आउटर क्षेत्रों में ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *