Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रशासन को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्टार जनरल ने राज्य के कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार और सिविल जज स्तर तक कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

CG Transfer News 20 March 2026

जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अंबिकापुर (सरगुजा) भेजा गया है। वहीं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इसी तरह परिवार न्यायालय जांजगीर की प्रधान न्यायाधीश संघरत्ना भटपहरी को कबीरधाम (कवर्धा) स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अन्य प्रमुख तबादले

  • जयदीप गर्ग – विशेष न्यायाधीश (SC/ST) कोरबा से जांजगीर-चांपा
  • सुमित कपूर – एडिशनल रजिस्ट्रार से रजिस्ट्रार न्यायिक स्थापना
  • अमित कुमार कोहली – जगदलपुर से न्यायिक अकादमी बिलासपुर
  • दिग्विजय सिंह – रायपुर से न्यायिक अकादमी बिलासपुर
  • उमेश कुमार उपाध्याय – रायपुर से एडिशनल रजिस्ट्रार हाईकोर्ट
  • लीलाधर सारथी – कवर्धा से कोरबा

सिविल जज स्तर पर भी फेरबदल

राज्य में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इनमें अंकिता अग्रवाल, दिव्या गोयल, शैलेश कुमार वशिष्ठ, हर्षी अग्रवाल, मीनू नंद, काम्या, सिद्धार्थ आनंद सोनी, तन्मय ब्रह्म, श्वेता ठाकुर, विनय साहू समेत कई नाम शामिल हैं।

प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला

यह तबादला आदेश न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायिक कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *