Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News: जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, शंकर ठाकुर बने प्रमुख अभियंता, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। इस बदलाव को विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

CG Transfer News 7 April 2026


शंकर ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर (मुख्य अभियंता, सिविल) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

इन मुख्य अभियंताओं को मिली नई पोस्टिंग

विभाग में कुल 6 मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • मक्सी कुजूर – मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, रायपुर
  • शंकर राव सोने – मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर
  • जितेंद्र कुमार नेताम – मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर
  • अलेक्जेंडर ग्राहम – मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार, जगदलपुर
  • अनिल कुमार खलको – मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर
  • सतीश कुमार टीकम – मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर

प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

इस बड़े फेरबदल से विभागीय कार्यों में गति आने और परियोजनाओं के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर जल संसाधन से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में यह बदलाव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *