CG Transfer Breaking: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (Commercial Tax) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 21 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह स्थानांतरण अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। तबादलों में सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक (Stenographer) और वाहन चालक जैसे पद शामिल हैं। अधिकांश कर्मचारियों का स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किया गया है।


