Featuredछत्तीसगढ़ट्रेवल

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को झटका! इतवारी पैसेंजर समेत 8 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है। यदि आप 11 और 12 जनवरी को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

CG Train Cancelled

रेलवे द्वारा गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट की मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

11 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें (CG Train Cancelled)

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

बीच में समाप्त / आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू
    11 जनवरी को यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच संचालन रद्द रहेगा।
  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू
    11 जनवरी को यह ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *