CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका! 10 ट्रेनें रद्द, 2 गाड़ियां गंतव्य से पहले होंगी समाप्त, देखें पूरी लिस्ट
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते 10 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त/प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य अकलतरा स्टेशन में 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग के तहत किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रद्द होने वाली ट्रेनें (11–18 अप्रैल 2026)
- 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (12–19 अप्रैल)
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू
- 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
- 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू (12–19 अप्रैल)
- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (12–19 अप्रैल)
- 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
- 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा मेमू
- 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर
गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी (आगे का रूट रद्द)
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी
यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए:
- 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।
रेलवे की सलाह
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए आप NTES या 139 हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं।
