Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Cancelled: शालीमार यार्ड आधुनिकीकरण के कारण कई ट्रेनें रद्द

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में शालीमार यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यह कार्य 13 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रास्ते चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

इस अवधि में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द (Train Cancellation List)

1. एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18029)
13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2. शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (18030)
13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3. एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12151)
12, 13 और 19 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4. शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (12152)
14, 15 और 21 नवंबर को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें (Partially Cancelled Trains)

  • 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस:
    यह ट्रेन 18 नवंबर को एलटीटी से चलेगी लेकिन सांतरागाछी स्टेशन पर समाप्त होगी। सांतरागाछी से शालीमार के बीच यह रद्द रहेगी।
    वहीं 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 20 नवंबर को सांतरागाछी से एलटीटी के लिए रवाना होगी।
  • 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस:
    यह ट्रेन 19 नवंबर को पोरबंदर से चलेगी लेकिन सांतरागाछी स्टेशन पर समाप्त होगी और सांतरागाछी से शालीमार के बीच रद्द रहेगी।
    जबकि 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 21 नवंबर को सांतरागाछी से पोरबंदर के लिए रवाना होगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच करें और NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *