Featuredछत्तीसगढ़ट्रेवल

CG Train Cancelled: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Chhattisgarh Railway Update: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अधोसंरचना विकास के तहत राजनांदगांव–नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से जुड़े कार्य के कारण तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) का काम किया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से चलेंगी या नियंत्रित (लेट) होंगी। इससे रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बालाघाट और नागपुर रूट के यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

CG Train Cancelled

रेलवे के अनुसार,

  • 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक रद्द रहेंगी
  • 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच रद्द रहेंगी
    इनमें अधिकतर पैसेंजर और MEMU ट्रेनें शामिल हैं, जो रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम हैं।

24 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 58817 तुमसर रोड – पैसेंजर
  • 58816 तिरोडी – तुमसर रोड पैसेंजर
  • 58815 इतवारी – तिरोडी पैसेंजर
  • 58818 तिरोडी – तुमसर रोड पैसेंजर
  • 68715 बालाघाट – इतवारी – तिरोडी MEMU
  • 68714 इतवारी – बालाघाट MEMU

28 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 68741 दुर्ग – गोंदिया MEMU
  • 68743 गोंदिया – इतवारी MEMU
  • 68744 इतवारी – गोंदिया MEMU
  • 68742 गोंदिया – दुर्ग MEMU
  • 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया MEMU
  • 68713 गोंदिया – इतवारी MEMU
  • 68716 इतवारी – गोंदिया MEMU
  • 68712 गोंदिया – डोंगरगढ़ MEMU

बीच में समाप्त होने वाली (Short Terminated) ट्रेनें

  • 78811 तुमसर रोड – तिरोडी DEMU ➝ केवल गोबरवाही तक
  • 78812 तिरोडी – तुमसर रोड DEMU ➝ केवल गोबरवाही तक
  • 78813 तिरोडी – बालाघाट DEMU ➝ गोबरवाही से आगे नहीं चलेगी
  • 78814 बालाघाट – तिरोडी DEMU ➝ केवल गोबरवाही तक

यानी इन गाड़ियों का संचालन गोबरवाही–तुमसर रोड सेक्शन में नहीं होगा।

नियंत्रित (लेट) होकर चलने वाली ट्रेनें

  • 18240 इतवारी – कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस
    • 29 जनवरी को इतवारी–तुमसर रोड के बीच 30 मिनट लेट
  • 12833 अहमदाबाद – हावड़ा एक्सप्रेस
    • 31 जनवरी को इतवारी–गोंदिया के बीच 40 मिनट लेट

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES App, IRCTC वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। वैकल्पिक मार्ग और अन्य ट्रेनों का उपयोग कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *