CG Tourism News: विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा खुली, पहले ही दिन पर्यटकों की भारी भीड़
CG Tourism News: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। हर साल की तरह बरसात के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जिसे अब मानसून समाप्त होने के बाद फिर से खोला गया है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। हर साल की तरह बरसात के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जिसे अब मानसून समाप्त होने के बाद फिर से खोला गया है।
शनिवार को खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक गुफा का अद्भुत नज़ारा देखने पहुंचे। वन विभाग के अनुसार, हर वर्ष लाखों पर्यटक कांगेर घाटी के घने जंगलों के बीच स्थित इस रहस्यमयी गुफा को देखने आते हैं। इस बार भी भारी भीड़ की उम्मीद है।
कुटुमसर गुफा, अपने प्राकृतिक चूना पत्थर की संरचना, अद्वितीय आकारों और रहस्यमयी वातावरण के कारण छत्तीसगढ़ पर्यटन का प्रमुख आकर्षण मानी जाती है। गुफा के भीतर प्राकृतिक रूप से बनी आकृतियाँ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
पर्यटकों की प्रतिक्रिया:
सतीश चंद्रदास (महासमुंद) ने कहा – “कुटुमसर गुफा का प्राकृतिक नज़ारा वाकई अद्भुत है, हर किसी को यहां आना चाहिए।”
वहीं प्रेमीचंद साहू (रायपुर) ने बताया – “यह जगह बहुत खूबसूरत और अनोखी है, यहां आकर मन को शांति मिलती है।”
