Featuredछत्तीसगढ़

CG School Timing: कड़ाके की ठंड के बीच बदली स्कूलों की टाइमिंग, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG School Timing: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के लिए नया टाइम-टेबिल जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि नया समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश के मुताबिक, जिले में दो पाली और एक पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों की कक्षाओं का समय बदल दिया गया है।


दो पाली वाले स्कूलों का नया समय

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

पहली पाली (Monday to Friday)

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

शनिवार (First Shift)

दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक

दूसरी पाली (Monday to Friday)

दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक

शनिवार (Second Shift)

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

एक पाली में चलने वाले स्कूलों का नया समय

बलरामपुर जिले में एक पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों की टाइमिंग भी बदल दी गई है:

सोमवार से शुक्रवार

सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

शनिवार

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कलेक्टर के इस आदेश का उद्देश्य बच्चों को ठंड से बचाना और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *