Featuredछत्तीसगढ़

CG Promotion News: राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

CG Promotion News: नए साल से ठीक पहले छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह (पुलिस) विभाग ने 16 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय पुलिस विभाग में उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

CG Promotion News


16 अधिकारियों को मिला नए साल का प्रमोशन

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को
उप पुलिस अधीक्षक / सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक से
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं—

  • रितेश चौधरी
  • जितेन्द्र कुमार खूंटे
  • मती अंजली नाग (गुप्ता)
  • कर्ण कुमार उके
  • मनोज कुमार ध्रुव
  • पुष्पेन्द्र नायक
  • मनोज तिर्की
  • मती सारिका वैद्य
  • सु निधि नाग
  • कपिल चन्द्रा
  • अविनाश कुमार मिश्रा
  • ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी
  • योगेश कुमार साहू
  • मयंक तिवारी
  • सु रश्मीत कौर चांवला
  • अनिल कुमार विश्वकर्मा

पुलिस महकमे में खुशी का माहौल

वर्ष के अंतिम दिन जारी यह आदेश नए साल का तोहफा माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों में इसे लेकर खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।

आदेश की कॉपी जारी

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश की कॉपी भी सार्वजनिक कर दी गई है, जिसे संबंधित अधिकारी और आमजन देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *