Featuredछत्तीसगढ़

CG Promotion News: छत्तीसगढ़ पुलिस में 16 अधिकारियों को DSP पद पर प्रमोशन, देखें पूरी सूची

CG Promotion News: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 16 अधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नत किया है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है।

CG Promotion News


जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा में कार्यरत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100 – ₹1,77,500) में पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

विशेष शाखा में पदोन्नति

प्रमोट किए गए अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में पदोन्नत किया गया है। वहीं, उनकी पदस्थापना (Posting) से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

निरीक्षक (विशेष शाखा):

  • सविता सिंह परिहार
  • अरनोल्ड संतरी बड़ा
  • विष्णु प्रसाद देशमुख

कंपनी कमांडर व अन्य अधिकारी:

  • बृजेश कुमार भदौरिया
  • अविनाश कुमार अग्निहोत्री
  • हरीश कुमार तिवारी
  • अमित शर्मा
  • मनीष कुमार साहू
  • शैलेन्द्र कुमार सेन
  • देवनारायण सिंह
  • इन्द्रसेन बंजारे
  • मिलमन मिंज
  • ओमप्रकाश सेन
  • राकेश कुमार सलाम
  • राम बहादुर शर्मा
  • शब्बीर अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *