CG Police Transfer: बस्तर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बस्तर जिले में एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव से जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक शिवानंद सिंह को करपावंड थाना, निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना, निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना और निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस कंट्रोल रूम (DPCR 112) की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं निरीक्षक रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है। इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना बताया जा रहा है।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव से पुलिसिंग में सुधार और बेहतर निगरानी की उम्मीद जताई जा रही है।

