Featuredछत्तीसगढ़

CG News: राजधानी के इन 2 वार्डों में आज नहीं मिलेगा पानी, जाने पूरी वजह

CG News: राजधानी रायपुर के दो प्रमुख वार्डों—महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड—में आज पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। रायपुर नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत आने वाली अवंतिविहार पानी टंकी में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदले जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इन वार्डों में पूरे दिन जल आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि वर्तमान में अवंतिविहार ओवर हेड टैंक में सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है। पानी वितरण व्यवस्था को मजबूत और निर्बाध करने के लिए इसे डबल वाल्व सिस्टम में परिवर्तित किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान टंकी में जलभराव नहीं हो पाएगा, जिसके कारण संबंधित वार्डों में सप्लाई बंद रहेगी।

शनिवार से सामान्य होगी जल आपूर्ति
अधिकारी ने बताया कि वाल्व बदलने का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शनिवार सुबह से दोनों वार्डों में जल आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

43 पानी टंकियों में सिर्फ 5 में डबल वाल्व
नगर निगम क्षेत्र में कुल 43 पानी टंकियां हैं, जिनमें से सिर्फ 5 टंकियों में ही डबल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा है। शेष 39 टंकियों में सिंगल वाल्व होने से वाल्व जाम या खराब होने की स्थिति में पूरी टंकी खाली करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो जाता है।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल विभाग ने शहर की सभी पानी टंकियों में डबल वाल्व सिस्टम लगाने हेतु 2 करोड़ रुपए का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है, जिसकी मंजूरी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *