CG News: स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, सड़क पर उतरे गुस्साए बच्चे और पालक – देखें Video
CG News: जिले के ग्राम बेलौदी में सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी पर आखिरकार बच्चों और पालकों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को मिडिल और प्राइमरी स्कूल के सैकड़ों बच्चे अपने पालकों के साथ दुर्ग–नगपुरा रोड पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। “टीचर चाहिए” के नारे लगाते हुए सभी ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे घंटों तक आवागमन ठप रहा।

4–6 महीने से स्कूल में केवल एक–एक शिक्षक, शिकायतें अनसुनी
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 4 से 6 महीनों से शिक्षक की कमी की शिकायत प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पालकों ने बताया कि—
- मिडिल स्कूल में केवल 1 शिक्षक
- प्राइमरी स्कूल में भी केवल 1 शिक्षिका
- कई महीनों से यही स्थिति बनी हुई है
एक महिला प्रदर्शनकारी ने बताया, “हम बार–बार स्थायी शिक्षकों की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा।”
संकुल प्राचार्य ने बताई असल स्थिति
स्कूल संकुल प्राचार्य कुमुद सिंह ने शिक्षकों की वास्तविक स्थिति बताते हुए कहा:
- स्कूल में पहले 2 स्थायी शिक्षक + 1 प्रधान पाठक पदस्थ थे
- प्रधान पाठक का प्रमोशन होने पर वे दूसरी जगह स्थानांतरित हो गए
- वर्तमान में दो शिक्षक महेश चौधरी और सिंदूर मैडम की BLO ड्यूटी लगने के कारण स्कूल में उपस्थित नहीं हो पा रहे
- प्राथमिक विद्यालय की एकमात्र शिक्षिका की भी BLO ड्यूटी लग गई है
- प्राइमरी स्कूल के लिए ग्राम पंचायत ने अस्थायी शिक्षक की व्यवस्था की
- मिडिल स्कूल में भानुप्रताप देवांगन को सितंबर में लगाया गया था, लेकिन दुर्घटना में हड्डी टूटने के बाद वे मेडिकल लीव पर हैं
स्कूल प्रशासन की कार्रवाई—सोमवार से स्टाफ की वापसी
प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए:
- शनिवार को आवश्यक कार्रवाई की गई
- सोमवार से सभी शिक्षक स्कूल में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए
- अब शिक्षक अपनी सेवाएं देने पहुंच गए हैं
वर्तमान छात्र संख्या
- प्राथमिक विद्यालय: 96 विद्यार्थी
- मिडिल स्कूल (कक्षा 6–8): 61 विद्यार्थी
ग्रामवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द स्थायी शिक्षक पोस्टिंग की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।
