Featuredछत्तीसगढ़

CG News: राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा क्रैक, बड़ा हादसा टला

Durg Train Stone Pelting News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात लोगों ने राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया, जिससे इंजन के सामने लगा कांच क्रैक होकर टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

CG News


घटना के बाद RPF ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही RPF की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया।

पहले भी हो चुकी है वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी खुर्सीपार क्षेत्र में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हो चुकी है। उस मामले में RPF ने एक अपचारी बालक को पकड़कर कार्रवाई की थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संदिग्धों की तलाश, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

फिलहाल RPF और पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के आसपास की बस्तियों में संदिग्धों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *