Featuredछत्तीसगढ़

CG News: फिल्मी स्टाइल में 5 किलोमीटर पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान

CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की आधिकारिक शुरुआत के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी के चलते बलरामपुर जिले में प्रशासन ने देर रात रोमांचक फिल्मी अंदाज में अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ने की बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर जिले में खपाने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही SDM ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ तुरंत कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचते ही दोनों पिकअप वाहन तेज रफ्तार में फरार होने लगे। प्रशासनिक टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और अंततः रामचंद्रपुर क्षेत्र में दोनों गाड़ियों को घेराबंदी कर रोक लिया।

जप्त किए गए वाहनों से करीब 200 बोरी अवैध धान बरामद किया गया है। जिला प्रशासन अब पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, धान खरीदी सीजन के दौरान ऐसे अवैध प्रयासों को रोकने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *