Featuredकरियरछत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान, राज्य सरकार ने 1009 नए पदों को मंजूरी दी

Health Department Jobs: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेजों में कुल 1009 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ेगी और युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Health Department Jobs

सूत्रों के अनुसार राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल 1 मेडिकल कॉलेज था, लेकिन वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेजों का विस्तार तेजी से हो रहा है। नए पदों की स्वीकृति से इन संस्थानों की व्यवस्थाएं और मजबूत होंगी।

कहां मिलेगी नियुक्तियां — पदों का पूरा विवरण

  • मेडिकल कॉलेज रायगढ़ – 39 पद
  • DKS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर – 1 पद
  • मेडिकल कॉलेज बिलासपुर – 20 पद
  • फिजियोथेरेपी कॉलेज जगदलपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़ – 108 पद (36-36)
  • नए फिजियोथेरेपी कॉलेज – 216 पद
  • नए मेडिकल कॉलेज (दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी-जशपुर) – 180 पद
  • नए मेडिकल कॉलेज (जांजगीर-चांपा, कबीरधाम) – 120 पद
  • सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर – 55 पद
  • मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर (रेडियोथेरपी विभाग) – 7 पद
  • नर्सिंग कॉलेज (दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर) – 210 पद
  • नए नर्सिंग कॉलेज (नवा रायपुर, पुसौर-रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कुरूद-धमतरी) – 168 पद

मुख्यमंत्री ने कहा — युवाओं और स्वास्थ्य सेवा दोनों के लिए फायदेमंद कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं में नई ऊर्जा लाएगा। इससे प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार का लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नए पदों की स्वीकृति से मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की क्षमता में बड़ी वृद्धि होगी और इससे विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित नर्सों की कमी दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *