CG NEWS: हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी, अधिवक्ता और परिवार से मारपीट
CG NEWS: सरगुजा जिले में पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक हेड कांस्टेबल पर अधिवक्ता और उनके परिवार से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घायल अधिवक्ता ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मी और उसके सहयोगियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। वहीं, SP ने त्वरित एक्शन लेते हुए हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है।

क्या है मामला?
अधिवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि गाड़ी मोड़ने को लेकर उनके बेटे और प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुँच गया। जब राजेश तिवारी और उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो संतोष कश्यप, उसके भाई और सहयोगियों ने उन्हें भी पीट दिया, जिससे अधिवक्ता के पैर में गंभीर चोट आई।
अधिवक्ता समाज में नाराजगी
घटना के बाद अधिवक्ताओं ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि—
- मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी, उसके भाई और सहयोगियों की किसी भी मामले में कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।
- उन्होंने कहा कि “जो जनता के रक्षक हैं, वही भक्षक बन रहे हैं। ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।”
SP का एक्शन
शिकायत मिलने के बाद सरगुजा SP राजेश अग्रवाल ने:
- प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप को तत्काल लाइन अटैच किया
- मामले की जांच के आदेश जारी किए
घटना के बाद पुलिस प्रशासन और अधिवक्ता समाज के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले की जांच जारी है।
