Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS: मूकबधिर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, रायपुर में प्लेसमेंट कैंप आज

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आज विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर स्थित विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

CG NEWS


20 पदों पर भर्ती, 13,777 रुपये मासिक वेतन

कैंप में वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹13,777 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल Flipkart FCMH तेन्दुआ, रायपुर रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • केवल पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजन पात्र होंगे
  • आयु सीमा: 18 से 32 वर्ष
  • बिना सहारे चलने-फिरने में सक्षम होना आवश्यक

जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूची
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (मूल व फोटोकॉपी)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी
  • आने-जाने का कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा
  • इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं
  • अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं

यह पहल राज्य में दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *