CG News: छॉलीवुड कलाकार मोहित साहू के खिलाफ FIR, जबरन शादी और मारपीट का आरोप, घर में घुसकर युवती का फोड़ा सिर
Chhattisgarh News: छॉलीवुड (Chhollywood) के चर्चित कलाकार मोहित साहू एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ऑक ब्लॉक 410 में एक युवती ने मोहित साहू पर जबरन शादी, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह के अनुसार, पीड़िता गंभीर चोट के साथ थाने पहुंची थी। उसके सिर पर गहरी चोट थी, जिसके बाद उसे डॉक्टरी मुलायजा के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर मोहित साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उज्जैन में कराई जबरन शादी, रायपुर आकर मुकरने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी करवाई और बाद में रायपुर लौटने पर शादी से मुकर गया। जब युवती ने इस पर आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया।
घर में घुसकर सिर पर किया हमला
पीड़िता के अनुसार, विवाद के बाद मोहित साहू ने उसके घर में घुसकर किसी ठोस वस्तु से सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और गंभीर चोट आई। घटना के बाद युवती सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप
शिकायत में यह भी सामने आया है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और उसने पत्नी व पीड़िता को अलग-अलग जगह पर रखा था। इस मामले को लेकर पुलिस धोखाधड़ी, मारपीट और आपराधिक घुसपैठ समेत अन्य धाराओं में जांच कर रही है।
पुलिस जांच जारी, हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरोपी की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
https://www.instagram.com/reel/DT0Br1WjeMY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
