Featuredछत्तीसगढ़

CG News: ED ने छत्तीसगढ़ के दो अधिवक्ताओं को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर्स के रूप में किया एम्पैनल

CG News: प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत दर्ज मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने छत्तीसगढ़ से दो अनुभवी अधिवक्ताओं को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) के रूप में एम्पैनल किया है। इसमें अधिवक्ता धीरज कुमार वानखेड़े और विवेक चोपड़ा को शामिल किया गया है।

ED द्वारा किया गया यह नियुक्ति निर्णय राज्य में लंबित और आगामी PMLA मामलों की पैरवी को और अधिक सशक्त बनाएगा। दोनों अधिवक्ता अलग-अलग स्पेशल कोर्ट्स में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों में ED की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे और कानूनी प्रक्रिया को गति प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *