Featuredछत्तीसगढ़

CG News: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

CG News: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित की जा रही है, जिसके तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन

ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और जिन्होंने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं—

  • श्रम एव जयते मोबाइल ऐप
  • श्रम विभागीय कार्यालय
  • नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र
  • नजदीकी च्वाइस सेंटर

मंडल द्वारा बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

श्रमिक परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *