Featuredछत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव, 25 सदस्य निर्वाचित

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम जारी हो गए हैं। प्रदेशभर में हुए इस महत्वपूर्ण चुनाव में कुल 25 अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। इनमें से बिलासपुर से 7 अधिवक्ताओं ने जीत हासिल की है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

लगभग 10 वर्ष बाद आयोजित इस चुनाव को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा सुमोटो पिटीशन के तहत निर्देशित किया गया था। इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का गठन औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। अब निर्वाचित 25 सदस्य अध्यक्ष व अन्य समितियों का गठन करेंगे, जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं से जुड़े कार्यों का संचालन और अधिक संगठित रूप से हो सकेगा।

इस चुनाव में प्रदेश के लगभग 13350 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि 105 अधिवक्ताओं ने उम्मीदवार के रूप में भाग लिया। बिलासपुर से निर्वाचित अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, रूपेश त्रिवेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल, चंद्रप्रकाश जांगड़े, आलोक कुमार गुप्ता, अनिल सिंह चौहान और रवि सिंह राजपूत शामिल हैं। इनमे से आलोक कुमार गुप्ता दूसरी बार इस परिषद में निर्वाचित हुए हैं।

निर्वाचित 25 सदस्यों की सूची

कमल किशोर पटेल, शत्रुघ्न सिंह साहू, ब्रिजेश नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र दुबे, रविन्द्र कुमार पाराशर, फैजल रिजवी, विवेकानन्द भोई, नरेंद्र कुमार सोनी, संतोष कुमार वर्मा, गणेश राम गुजराल, चन्द्र प्रकाश जांगड़े, अशोक कुमार तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रवीन गुप्ता, उत्तम कुमार चंदेल, विराट वर्मा, अनिल कुमार गोयल, भास्कर प्रसाद साहू, जनार्दन कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह चौहान, रूपेश त्रिवेदी, आलोक कुमार गुप्ता, रवि सिंह राजपूत और बादशाह सिंह।

चुनाव परिणामों के साथ अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि नई परिषद प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *