CG News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम, हर जिले पर नजर रखेंगे राज्य स्तरीय अधिकारी
CG News: शिक्षा की गुणवत्ता और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। अब 22 राज्य स्तरीय अफसर जिलों में जाकर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और विभाग की गाइडलाइन के पालन की मॉनिटरिंग करेंगे।

इन अफसरों को जिलेवार जवाबदारी सौंपी गई है, जो स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का मूल्यांकन करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट 20 नवंबर तक लोक शिक्षण संचालनालय में प्रस्तुत करनी होगी।
मुख्य उद्देश्य: बेहतर रिजल्ट और मजबूत तैयारी
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस साल 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के परिणामों को ध्यान में रखते हुए नई कार्ययोजना तैयार की है।
इसमें शामिल हैं:
- हर महीने यूनिट टेस्ट आयोजित होंगे।
- बच्चों को बोर्ड परीक्षा का ब्लू प्रिंट बताया जाएगा।
- कमजोर बच्चों के लिए मेंटर शिक्षक नियुक्त होंगे।
- नियमित उपस्थिति, हैंडराइटिंग और होमवर्क पर विशेष ध्यान।
उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब दूसरे ब्लॉकों में
कार्ययोजना के अनुसार:
- छमाही परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे स्कूलों में।
- वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे विकासखंडों में किया जाएगा। इससे निष्पक्ष मूल्यांकन और गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित होगा।
कौन अफसर करेंगे कौन से जिले की निगरानी
- किशोर कुमार – जगदलपुर, बीजापुर
- आशुतोष चावरे – बालोद, गरियाबंद
- राकेश पांडेय – बलरामपुर, जशपुर
- हेमंत उपाध्याय – सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती
- आर.एल. ठाकुर – कवर्धा, दुर्ग
- अशोक नारायण बंजारा – बिलासपुर, रायगढ़
- बनवारी देवांगन – कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- आनंद सारस्वत – कांकेर
- राजेश सिंह – सुकमा, नारायणपुर
- डी.के. कौशिक – दंतेवाड़ा, राजनांदगांव
- महेश नायक – महासमुंद, रायपुर
- हरिश्चंद्र दिलावर – मुंगेली
- अमरदास कुर्रे – धमतरी
- लवकुमार साहू – बेमेतरा
- आदित्य पाटनवार – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- रामजी पाल – कोरबा
- सतीश नायर – जांजगीर-चांपा
- इंदिरा गांधी – बलौदाबाजार
- बजरंग प्रजापति – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- ओमप्रकाश देवांगन – कोंडागांव
- प्रकाशचंद्र मिश्र – सूरजपुर
- अखिलेश तिवारी – अंबिकापुर
