CG Movies: छत्तीसगढ़ में बनी पहली हिन्दी फिल्म Janki ओटीटी पर होगी रिलीज
CG Movies: छत्तीसगढ़ की पहली हिंदी फिल्म जानकी (Janki), जो पिछले कुछ महीनों से सेंसर बोर्ड के विवादों के कारण सुर्खियों में थी, अब जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म को सेंसर बोर्ड से पहले मंजूरी नहीं मिली थी, जिसके चलते इसकी थिएटर रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अब यह फिल्म एम. माही फिल्म्स ओटीटी (Mahi Films OTT) पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की है कि जानकी जो पहले 13 जून को रिलीज होने वाली थी, अब 21 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के सामने आएगी। खास बात यह है कि फिल्म को भारत की 9 प्रमुख भाषाओं—हिंदी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल—में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के मुख्य कलाकार
जानकी – चैप्टर 1 में
- अनिकृति चौहान (जानकी)
- दिलेश साहू (रघु)
मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
इनके साथ फिल्म में शामिल हैं— जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू और अमर दास लहरे।
फिल्म की टीम
- प्रोड्यूसर व एक्शन डिज़ाइनर: मोहित साहू
- को-प्रोड्यूसर: गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल, रवि माहवार
- स्क्रिप्ट/डायरेक्शन: कौशल उपाध्याय
- एडिटर: गौरांग त्रिवेदी
- म्यूज़िक: तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा
फिल्म के गानों में देश के बड़े कलाकार शामिल हैं— कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अजीज और मोनिका वर्मा।
