Featuredकरियरछत्तीसगढ़

CG Job Alert: महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक पदों पर भर्ती, 8 नवंबर तक करें आवेदन

CG Job Alert: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल देखरेख संस्था अधीक्षक (Child Care Institution Superintendent) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 55 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Job Alert


आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 अक्टूबर 2025

अंतिम तिथि: 8 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)

सुधार की तिथि: 9 से 11 नवंबर 2025 तक

आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

पद विवरण और वेतनमान

इस भर्ती के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन बाल देखरेख संस्था अधीक्षक पद पर नियुक्ति की जाएगी।

कुल पद: 55

वेतनमान: वेतन लेवल-9 (₹9300–₹34800 + ग्रेड पे ₹4300)

कार्यस्थल: छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में

आयु सीमा और छूट

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए)

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी और आरक्षित वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य (Social Work) विषय में स्नातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

लिखित परीक्षा: 300 अंक

साक्षात्कार: 30 अंक

कुल अंक: 330

परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न और बालकों से संबंधित सामान्य ज्ञान से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट: www.psc.cg.gov.in

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 नवंबर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *