CG Job Alert: पर्यावरण मंडल में निकली केमिस्ट पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल (CG Environment Board) ने रसायनज्ञ (Chemist) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल रिक्तियां और आरक्षण विवरण
कुल 13 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिनमें शामिल हैं:
- अनारक्षित (UR): 5 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 4 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 2 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में से किसी एक में स्नातक (Graduate) की डिग्री होना आवश्यक है:
- जीवविज्ञान (Biology)
- पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)
- वनस्पति शास्त्र (Botany)
- रसायन शास्त्र (Chemistry)
- भौतिक शास्त्र (Physics)
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: शासन के नियमों के अनुसार छूट लागू होगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 👉 https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
- “PCH25-Chemist Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अक्टूबर 2025
- अंतिम तिथि: 14 नवंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
