CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस तेज़ी से दौड़ी है। गुरुवार शाम राज्य सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। कुछ अधिकारियों को नए विभागों में अस्थायी तैनाती मिली है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कौन कहाँ नियुक्त हुए? – पूरी सूची देखें
जारी आदेश के अनुसार—
- शिखा राजपूत तिवारी – सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग
- डॉ. प्रियंका शुक्ला – आयुक्त समग्र शिक्षा एवं प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम
- किरण कौशल – सचिव, पर्यटन मंत्रालय
- पदुम सिंह एल्मा – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन
- संजीव कुमार झा – प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
- जितेंद्र कुमार शुक्ला – प्रबंध संचालक, मार्कफेड
- रितेश कुमार अग्रवाल – संचालक, छग मेडिकल कॉर्पोरेशन एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा
- इफ्फत आरा – विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम
- संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं कल्याण एवं संचालक आयुष
- सुखनाथ अहिरवार – संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण
- रेणुका श्रीवास्तव – उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संचालक महिला एवं बाल विकास
- रीता यादव – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
- लोकेश कुमार – संचालक उद्यानिकी
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव
यह फेरबदल आगामी प्रशासनिक रणनीतियों व सरकारी कामकाज की गति को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है। कई अहम विभागों में नए चेहरे लाकर सरकार ने प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
