CG DA Hike: छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों को राज्योत्सव पर बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
CG DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्योत्सव के आखिरी दिन IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 3% अतिरिक्त डीए स्वीकृत किया है, जिससे अब इन अधिकारियों को कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

1 जुलाई 2025 से लागू होगा नया डीए
अवर सचिव (साप्रवि) मनोज जयसवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार नगद भुगतान के रूप में दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के समान दरें लागू
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब से राज्य में कार्यरत सभी अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अफसरों को वही डीए दरें मिलेंगी जो केंद्र सरकार के अधिकारियों को प्राप्त हैं।
राज्योत्सव पर मिला तोहफा
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर यह घोषणा सरकारी अफसरों के लिए दिवाली जैसे तोहफे की तरह मानी जा रही है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से अब अफसरों के वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।
