CG Congress: युवा कांग्रेस में 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
CG Congress: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 11 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नई नियुक्तियों में कांकेर जिले की कमान राजेंद्र राजू दुबे को दी गई है, वहीं महेंद्र नायक को वर्किंग डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया गया है। सुकमा जिले में आर्यन चौहान को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बस्तर रूरल, जगदलपुर शहर से लेकर बेमेतरा, भिलाई नगर, बिलासपुर ग्रामीण और जांजगीर-चांपा समेत कुल 11 जिलों में युवा कांग्रेस ने नई टीम तैयार की है।

