Celebrity News: पिता Surendra Shetty की बर्थ पर Shilpa Shetty ने किया इमोशनल पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
Celebrity News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने दिवंगत पिता सुरेन्द्र शेट्टी (Surendra Shetty) की 85वीं जयंती के मौके पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 22 दिसंबर को पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके पिता के साथ उनका गहरा लगाव साफ झलकता है। कुछ तस्वीरों में उनके बेटे वियान अपने नाना के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं एक फोटो में शिल्पा अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ पिता के साथ दिखाई दे रही हैं।
भावुक कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
इन तस्वीरों के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक इमोशनल और हल्का-फुल्का कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “पापा, 85वें जन्मदिन की बधाई! उम्मीद है आप स्वर्ग में अपनी सिंगल माल्ट व्हिस्की का आनंद ले रहे होंगे।”
इस कैप्शन ने फैंस को भावुक कर दिया और सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2016 में हुआ था सुरेन्द्र शेट्टी का निधन
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेन्द्र शेट्टी का अक्टूबर 2016 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद भी शिल्पा हर खास मौके पर उन्हें याद करती रहती हैं और अक्सर उनके साथ की यादें फैंस के साथ साझा करती हैं।
परिवार और वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं—बेटा वियान और बेटी समीशा। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा फिल्मों के साथ-साथ टीवी और फिटनेस इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं।
