Featuredकरियर

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, 700 पदों पर होगी नियुक्ति – सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और लाइब्रेरियन के पद शामिल

CG Assistant Professor Vacancy: छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान कर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कुल 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें सहायक प्राध्यापक के 625 पद, क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद और लाइब्रेरियन के 50 पद शामिल हैं। इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में ऐतिहासिक बताया जा रहा है।

CG Assistant Professor Vacancy


सहायक प्राध्यापक के 625 पद –

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के रिक्त 625 पदों पर भर्ती से न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों को शोध और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों में यह भर्ती शिक्षण व्यवस्था को सशक्त बनाएगी।


क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद –

महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों और शारीरिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए 25 क्रीड़ा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इससे युवाओं को खेलों में बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।


लाइब्रेरियन के 50 पद –

लाइब्रेरियन के 50 पदों पर भर्ती से पुस्तकालयों में अध्ययन सामग्री का सुव्यवस्थित संचालन संभव होगा। विद्यार्थियों को डिजिटल और प्रिंट दोनों रूपों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *