BSE Hospitals Index: हॉस्पिटल सेक्टर में निवेश का नया रास्ता जानिए टॉप 10 हेल्थकेयर स्टॉक्स
BSE Hospitals Index: भारतीय स्टॉक मार्केट में हेल्थकेयर सेक्टर को नया आयाम देने की दिशा में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया है। BSE ने Hospitals Index नाम से नया सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किया है, जो देश के प्रमुख हॉस्पिटल और हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स के स्टॉक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा।

इस इंडेक्स का मकसद निवेशकों को हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का स्पष्ट और आसान रास्ता देना है। अब निवेशक आसानी से देख पाएंगे कि कौन से हॉस्पिटल स्टॉक्स सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और किसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।
BSE Hospitals Index की प्रमुख बातें
इस इंडेक्स में 15 कंपनियों को शामिल किया गया है।
इसका रिबैलेंसिंग हर छह महीने में (जून और दिसंबर) किया जाएगा।
इंडेक्स का एक वर्ष का टोटल रिटर्न 25.54% रहा है।
लॉन्च से अब तक रिटर्न 21.83% दर्ज किया गया है।
टॉप 10 हैवीवेट स्टॉक्स और उनका वेटेज
फोर्टिस हेल्थकेयर – 20.91%
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट – 19.77%
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज – 19.52%
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 8.67%
एस्टर डीएम हेल्थकेयर – 7.09%
नारायण हृदयालय – 5.94%
ग्लोबल हेल्थ (मेदांता) – 5.56%
रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर – 3.43%
जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स – 2.89%
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज – 1.70%
निवेशकों के लिए क्यों खास है यह इंडेक्स
पहले निवेशक हेल्थकेयर और हॉस्पिटल्स सेक्टर को फार्मा इंडेक्स के साथ जोड़कर देखते थे, जिससे स्पष्ट आंकलन मुश्किल था। अब, BSE Hospitals Index निवेशकों को एक अलग और पारदर्शी बेंचमार्क प्रदान करता है।
यह ETFs, Index Funds, PMS और Mutual Funds के लिए भी एक बेंचमार्क के रूप में काम करेगा।
BSE का कहना है कि यह इंडेक्स पैसिव और एक्टिव दोनों इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजीज़ के लिए उपयोगी रहेगा और निवेशकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।
