Featuredछत्तीसगढ़

Breaking News: बिलासपुर में भीषण आग, फल गोदाम में लाखों का माल जलकर खाक

Breaking News: न्यायधानी के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट में देर रात एक फल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम लपटों की चपेट में आ गया। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है — पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *