Border 2 First Look: ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का पहला धमाकेदार लुक जारी — पर्दे पर निभाएंगे ‘देश का सिपाही’ होशियार सिंह दहिया का किरदार
Border 2 First Look: ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है और अब मेकर्स ने वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील कर फैनबेस का जोश डबल कर दिया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। 1997 में आई सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर’ के 28 साल बाद इसका सीक्वल आने वाला है, जिसमें इस बार वरुण धवन भी भारतीय वीर सिपाही के रूप में दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट पोस्टर आग की तरह वायरल है।

सोशल मीडिया पर छाया ‘देश का सिपाही’ लुक
वरुण धवन ने खुद अपना फर्स्ट लुक साझा कर लिखा—
“देश का सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया।”
फैन्स कमेंट्स में उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। किसी ने इसे “Fire” बताया तो किसी ने लिखा— “Border 2 for the win!” करण जौहर ने भी उनके पोस्ट पर फायर इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है।
पोस्टर में वरुण आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में गन है। बैकग्राउंड में युद्ध का माहौल साफ दिख रहा है—कुछ सैनिक घायल, कुछ लड़ाई में डटे हुए। उनके चेहरे पर देश के लिए लड़ने वाला जज्बा साफ नजर आता है।
‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट में बड़े नाम
“बॉर्डर 2” को रिपब्लिक डे वीक से ठीक पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। इसमें सितारों की दमदार फौज है—
- सनी देओल
- वरुण धवन
- दिलजीत दोसांझ
- अहान शेट्टी
- मेधा राणा
- मोना सिंह
- सोनम बाजवा
फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं और प्रोडक्शन भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रही हैं।
सनी देओल ने भी अपना लुक शेयर करते हुए लिखा था—
“हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार।”
1997 की ‘बॉर्डर’ थी सुपरहिट वॉर फिल्म
पहली ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाक युद्ध के ‘बैटल ऑफ लोंगेवाला’ पर आधारित थी। जेपी दत्ता की इस क्लासिक फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना समेत कई स्टार्स ने शानदार किरदार निभाए थे। इस फिल्म ने भारतीय वॉर सिनेमा का इतिहास बदल दिया था।
अब ‘बॉर्डर 2’ के साथ वही जज्बा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाला है।
