BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, ग्रुप हेड और डिप्टी मैनेजर के लिए आवेदन शुरू
BOB Vacancy 2026: Bank of Baroda ने सरकारी बैंक नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर दिया है। बैंक ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस डिपार्टमेंट में ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर समेत कुल 104 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
- अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2026
पदों का विवरण (Total 104 Vacancy)
- AVP-II ग्रुप हेड: 04 पद
- AVP-II टेरिटरी हेड: 17 पद
- डिप्टी मैनेजर (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर): 70 पद
- डिप्टी मैनेजर (वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट): 13 पद
शैक्षिक योग्यता और अनुभव
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य
- ग्रुप हेड: न्यूनतम 10 साल का अनुभव
- टेरिटरी हेड: 6 साल का अनुभव
- डिप्टी मैनेजर: 3 साल का अनुभव
आयु सीमा
- न्यूनतम: 24 वर्ष
- अधिकतम: 45 वर्ष
(आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: ₹850
- SC / ST / PWD / महिला: ₹175
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग
- ऑनलाइन टेस्ट
- साइकोमेट्रिक टेस्ट / इंटरव्यू
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं
- Career सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करें
- संबंधित भर्ती लिंक खोलें
- ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस जमा कर फाइनल सबमिट करें
- फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें
जरूरी बात
यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जा रही है, इसलिए आवेदन से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
