Bigg Boss 19 में तांडव! UP के मृदुल का फूटा गुस्सा, तान्या-फरहाना में जमकर हुई कैटफाइट
Bigg Boss 19 के घर में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। जहां एक ओर तान्या मित्तल और फरहाना के बीच दोस्ती की दीवार टूटकर कैटफाइट में बदल गई, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मृदुल तिवारी का गुस्सा पूरे घर पर फूट पड़ा। शो का माहौल एक बार फिर जंग के मैदान जैसा हो गया है।

तान्या और फरहाना की जबरदस्त भिड़ंत
बिग बॉस हाउस में डिनर टेबल पर तान्या और फरहाना के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला बहस से लड़ाई में बदल गया। फरहाना की एक टिप्पणी पर तान्या भड़क उठीं और बोलीं –
“मैंने तुम्हें नहीं बोला है एहसान फरामोश, ये मेरी लैंग्वेज नहीं है।”
इस पर फरहाना ने पलटवार किया –
“अगर मैं गालियां नहीं देती तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं गलत नहीं हूं।”
मामला बढ़ता देख जीशान कादरी बीच में आए और फरहाना को समझाने की कोशिश की। लेकिन फरहाना और भड़क गईं। उन्होंने कहा –
“आप क्यों इसके चमचे बन रहे हो?”
इस पर जीशान ने भी पलटवार किया –
“तू भी तो नेहल की चमची बनी रहती है।”
दोनों की बहस में पूरा घर सन्न रह गया और माहौल पूरी तरह गरम हो गया।
मृदुल तिवारी का तांडव
वहीं, नॉमिनेशन टास्क के दौरान शो में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। गार्डन एरिया को एक भूतिया प्लेग्राउंड में बदला गया, जहां मृदुल तिवारी ने पहली बार अपना असली रूप दिखाया।
उन्होंने टास्क के दौरान नेहल पर बरसते हुए कहा –
“तुम सिर्फ सिंपैथी कार्ड खेलती हो, हर बार एक ही बात दोहराती रहती हो।”
उनकी ये बात सुनकर घर का माहौल एकदम बदल गया। दूसरी ओर, अमाल और अशनूर कौर के बीच भी तनातनी देखने को मिली। वहीं, नीलम और गौरव खन्ना के बीच भी गरमा-गरमी बढ़ती दिखी।
फैंस की बढ़ी उत्सुकता
शो के नए प्रोमो वीडियो ने दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस अब इस एपिसोड को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस का यह नया ट्विस्ट घर के रिश्तों को कैसे बदल देता है।
