Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क हारकर भड़के ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना, घरवालों पर निकाला गुस्सा

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क को लेकर जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कैप्टन बनने की रेस में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट आमने-सामने थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो के मुताबिक, घरवालों के वोट से फरहाना को ज्यादा सपोर्ट मिला और वह घर की नई कैप्टन बन गईं। वहीं, गौरव को कम वोट मिले, जिसके चलते वह गुस्से से बेकाबू हो गए और घरवालों पर चिल्ला पड़े।

Bigg Boss 19


फरहाना बनीं नई कैप्टन?

प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट्स असेंबली रूम में बैठे हैं और उन्हें गौरव व फरहाना में से किसी एक को कैप्टन चुनना है। इस दौरान कुनिका सदानंद ने फरहाना को रिजेक्ट कर दिया और उन्हें “बदतमीज और बददिमाग” तक कह डाला। वहीं, प्रणित ने भी फरहाना के रूड व्यवहार पर सवाल उठाए। लेकिन बशीर और जीशान कादरी ने गौरव को सपोर्ट करने से इनकार कर दिया और फरहाना को वोट दे दिया। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि फरहाना इस हफ्ते घर की कैप्टन बन सकती हैं।

क्यों भड़के गौरव खन्ना?

कैप्टेंसी टास्क हारने के बाद गौरव खन्ना पहली बार शो में आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने घरवालों पर चिल्लाते हुए कहा—
“थैंक्यू सो मच। अब किसी को ये हक नहीं कि मुझे बैकफुट पर खेलने वाला कहे… क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।”

उनका यह एग्रेसिव अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर गौरव के फैंस इस रिएक्शन को देखकर खुश नजर आए और कई लोगों ने कहा कि अब उनका असली गेम शुरू हुआ है।

सलमान खान से भी पड़ चुकी है डांट

बता दें कि हाल ही में वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने भी गौरव खन्ना को बैकफुट पर खेलने के लिए फटकार लगाई थी। गौरव ने उस समय सलमान से वादा किया था कि वह अपने गेम में सुधार लाएंगे। हालांकि, पूरे हफ्ते वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन कैप्टेंसी टास्क के दौरान उनका एग्रेशन जरूर देखने को मिला। अब देखना होगा कि गौरव का ये नया रूप आने वाले दिनों में गेम को कितना बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *