Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के एविक्शन की खबर ने फैंस को दिया बड़ा झटका, मनु पंजाबी ने मेकर्स पर निकाला गुस्सा
Bigg Boss 19: में इस हफ्ते वीकेंड का वार बेहद चौंकाने वाला हो सकता है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस बार शो में डबल एविक्शन होगा और इसके तहत एक्टर अभिषेक बजाज और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को बाहर कर दिया जाएगा। इस खबर ने शो के फैंस को हैरान कर दिया है। अभिषेक बजाज को दमदार और टॉप कंटेस्टेंट माना जा रहा था, ऐसे में उनका अचानक से शो से बाहर होना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

मनु पंजाबी का मेकर्स पर निशाना
‘बिग बॉस 10’ में फाइनलिस्ट रह चुके मनु पंजाबी ने भी इस रिपोर्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात पर हैरानी जताई कि एक ऐसा खिलाड़ी जो शुरू से शो में अपनी पूरी ताकत और ऊर्जा दांव पर लगाता दिखा, उसे बिना वजह बाहर कर दिया जा रहा है।
मनु का आरोप है कि मेकर्स नहीं चाहते थे कि अभिषेक फिनाले वीक तक पहुंचें, क्योंकि आने वाले हफ्ते में “टिकट टू फिनाले” टास्क होने वाला है जिसमें अभिषेक की जीत की संभावना काफी ज्यादा थी।
फैंस का दिल टूटा
सोशल मीडिया पर कई फैन पेज और दर्शक इस बात को लेकर लगातार अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग अभिषेक को टॉप खिलाड़ियों में गिन रहे थे, और उन्हें उम्मीद थी कि वो फिनाले तक पहुंचेंगे। हालांकि, अभी तक चैनल या मेकर्स की ओर से इस डबल एविक्शन पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। असली सच्चाई वीकेंड का वार एपिसोड के बाद ही सामने आएगी।
