Featuredछत्तीसगढ़

Big News: प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार, विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता

Big News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफा आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हाल ही में प्रफुल्ल एन भारत ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपा था।

अपने इस्तीफा पत्र में प्रफुल्ल भारत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल, नौकरशाही टीम, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ और राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान की बात रही।

विवेक शर्मा: 23 वर्षों का अनुभव और सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता

नए महाधिवक्ता विवेक शर्मा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस आरएस शर्मा के पुत्र हैं। उनके पास 23 वर्षों का वकालत अनुभव है। शासन की ओर से कई हाई-प्रोफाइल मामलों—जैसे लीकर स्कैम, कोल स्कैम और एसीबी मामलों—में उन्होंने सशक्त पैरवी की है।

3 जून 1980 को बिलासपुर में जन्मे विवेक शर्मा ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी, जबलपुर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। कानूनी क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान और प्रभावी प्रतिनिधित्व ने उन्हें राज्य का सबसे कम उम्र का महाधिवक्ता बनने का अवसर दिलाया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद अब विवेक शर्मा आधिकारिक रूप से छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *