Featuredछत्तीसगढ़

Big News: आज से धान खरीदी शुरू, हड़ताल पर सरकार सख्त- एस्मा लागू

Big News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार इस सीज़न में 25 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। इस बीच सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे, जिसके बाद सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश में एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है।


सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर कसा शिकंजा

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि धान खरीदी अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की हड़ताल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जो भी कर्मचारी खरीदी कार्य से इंकार करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

काम पर नहीं लौटे तो होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई

सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि संबंधित कर्मचारी तुरंत अपने कार्यस्थल पर लौटें। अगर कोई कर्मचारी ऐसा नहीं करता, तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि किसानों को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होने दी जाएगी और धान खरीदी की प्रक्रिया बिना बाधा के संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *