Featuredमनोरंजन

Bhoot Bangla Release Date Changed: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अब नई तारीख पर होगी रिलीज

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग एंटरटेनर भूत बंगला की रिलीज़ डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज़ करने का फैसला लिया है। इस बदलाव पर अब खुद अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Bhoot Bangla Release Date Changed

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रिलीज़ डेट आगे करने का फैसला दर्शकों की जबरदस्त एक्साइटमेंट और लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए लिया गया है। मेकर्स का मानना है कि सही समय पर फिल्म रिलीज़ करना बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से भी फायदेमंद साबित होगा।

दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी वजह

सूत्रों ने बताया,
“अक्षय कुमार ने दर्शकों की भारी रुचि और फिल्म को लेकर बनी उत्सुकता को देखते हुए भूत बंगला की रिलीज़ डेट बदलने का फैसला किया। मकसद यह था कि फिल्म को लंबे समय तक थिएटर रन मिले और दर्शक इसे पूरे जोश के साथ एन्जॉय कर सकें।”

एलान के दिन से ही भूत बंगला सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस अक्षय कुमार को एक बार फिर इस जॉनर-ड्रिवन एंटरटेनर में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

बॉक्स ऑफिस स्ट्रैटेजी का हिस्सा है बदलाव

रिलीज़ डेट में यह बदलाव एक सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है। अप्रैल की तारीख चुनकर मेकर्स का उद्देश्य है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्मों की भीड़ से बचाया जा सके और इसे पर्याप्त स्क्रीन व ऑडियंस मिल सके। अक्षय कुमार भी इस बात पर खास ध्यान दे रहे हैं कि उनकी फिल्मों को सही थिएटर रन मिले, जिससे दर्शक पूरी तरह से सिनेमाई अनुभव ले सकें।

स्टारकास्ट और मेकर्स की पूरी डिटेल

भूत बंगला को बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर पेश कर रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

  • डायरेक्टर: प्रियदर्शन
  • प्रोड्यूसर्स: अक्षय कुमार, शोभा कपूर, एकता आर कपूर
  • नई रिलीज़ डेट: 10 अप्रैल 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *