Benefits of Sweet Potato: सर्दियों में शकरकंद खाने से मिलते हैं अनेक फायदे, जानें क्यों इसे विंटर सुपरफूड कहा जाता है
Benefits of sweet potato: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाज़ार में शकरकंद (Sweet Potato) की खूब बिक्री दिखाई देने लगती है. स्वाद में मीठा शकरकंद न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. आयुर्वेद में इसे सर्दियों का बेहद ज़रूरी और फायदेमंद आहार बताया गया है. यह शरीर को ऊर्जा, ताकत और गर्माहट प्रदान करता है. इसके अलावा शकरकंद कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं.

शकरकंद पोषक तत्वों का खजाना
शकरकंद में विटामिन A, C, B6, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है.
शकरकंद खाने के प्रमुख फायदे
इम्युनिटी बढ़ाए
शकरकंद में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को सर्दी-जुकाम और वायरल जैसी मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
शरीर को अंदर से गर्म रखता है
आयुर्वेद के अनुसार शकरकंद “गुरु और स्निग्ध” गुणों से भरपूर होता है, जो ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करता है.
एनर्जी का नैचुरल स्रोत
शकरकंद में प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर में धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करती है. इससे लंबे समय तक शरीर एनर्जी से भरा रहता है और थकान नहीं होती.
पाचन को दुरुस्त रखता है
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और डायजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है.
त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद
बीटा-कैरोटीन, विटामिन A में बदलकर स्किन की चमक बढ़ाता है और आंखों की रोशनी को भी मजबूत करता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसलिए इसे उबला या भुना हुआ रूप में डायबिटीज़ के मरीज भी सीमित मात्रा में खा सकते हैं.
ध्यान रखने योग्य बातें
- शकरकंद को तला हुआ न खाएं, भुना या उबला हुआ खाना ज्यादा फायदेमंद है.
- रात में ज्यादा मात्रा में शकरकंद खाने से पेट भारी हो सकता है.
- डायबिटीज़ मरीज सीमित मात्रा में ही सेवन करें.
