Featuredबिजनेस

Bank Holidays October 2025: कब और कहाँ बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस दौरान गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व पड़ने वाले हैं। ऐसे में कई दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। अगर आप बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे – कैश निकासी, डिपॉज़िट या लोन प्रोसेस निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहद जरूरी है।

आरबीआई (RBI) हर महीने बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्यवार त्योहार और शनिवार-रविवार की छुट्टियां शामिल होती हैं। अक्टूबर 2025 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंक अलग-अलग तारीखों पर बंद रहेंगे।


अक्टूबर 2025 बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर 2025

  • कारण: दशहरा (महानवमी/विजयदशमी), आयुध पूजा, दुर्गा पूजा
  • राज्य: बिहार, झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, मेघालय

2 अक्टूबर 2025

  • कारण: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
  • राज्य: पूरे देश में (राष्ट्रीय अवकाश)

20 अक्टूबर 2025

  • कारण: दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा
  • राज्य: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश

21 अक्टूबर 2025

  • कारण: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, गोवर्धन पूजा
  • राज्य: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, श्रीनगर

22 अक्टूबर 2025

  • कारण: विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा, लक्ष्मी पूजा
  • राज्य: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, यूपी, बिहार

23 अक्टूबर 2025

  • कारण: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृ द्वितीया, निंगोल चक्कौबा
  • राज्य: बिहार, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश

27 अक्टूबर 2025

  • कारण: छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य)
  • राज्य: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल

28 अक्टूबर 2025

  • कारण: छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य)
  • राज्य: बिहार, झारखंड

नियमित साप्ताहिक छुट्टियां

  • हर रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
  • हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी होगी।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

त्योहारों की वजह से अक्टूबर में बैंकिंग छुट्टियां ज्यादा हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि कैश और लेन-देन की जरूरतों का इंतजाम पहले से कर लें। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाएं छुट्टियों में भी चालू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *