Featuredदेश

Bank Holidays : दुर्गा पूजा और दशहरे पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, कहां लगातार 5 दिन छुट्टी

Bank Holidays : अक्टूबर की शुरुआत बैंकों की लंबी छुट्टियों के साथ होने वाली है। आने वाले हफ्ते में दुर्गा पूजा, दशहरा और गांधी जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से देशभर में बैंकों की ब्रांच कई दिन बंद रहेंगी। हालांकि, यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।

Bank Holidays

आरबीआई (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते कुछ राज्यों में लगातार 4 से 5 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम समय से निपटा लेना ही सही रहेगा।

अगले हफ्ते कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

  • 29 सितंबर (रविवार) – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा – त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल
  • 30 सितंबर (सोमवार) – महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी – त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
  • 1 अक्टूबर (मंगलवार) – महा नवमी/दशहरा/आयुध पूजा – त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय
  • 2 अक्टूबर (बुधवार) – गांधी जयंती/दशहरा – पूरे देश में बैंक बंद
  • 3 अक्टूबर (गुरुवार) – दुर्गा पूजा – सिक्किम में बैंक बंद
  • 4 अक्टूबर (शुक्रवार) – दुर्गा पूजा – सिक्किम में बैंक बंद
  • 5 अक्टूबर (रविवार) – संडे हॉलिडे – पूरे देश में बैंक बंद

यानी कुछ राज्यों में लगातार 5 दिन की बैंक हॉलिडे होगी।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज सामान्य रूप से चलेंगी। एटीएम भी ऑपरेशनल रहेंगे, हालांकि लंबी छुट्टियों के कारण कुछ जगहों पर कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरी कैश और ट्रांजैक्शन पहले से कर लेना बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *