Amitabh Bachchan Troll Pakistan: भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया, पाक टीम को किया ट्रोल
Amitabh Bachchan Troll Pakistan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम को मज़ाकिया अंदाज़ में ट्रोल किया।

अमिताभ बच्चन ने कैसे किया ट्रोल?
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि भारत ने एशिया कप फ़ाइनल में “दुश्मन” पाकिस्तान को हराया। ट्वीट में उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर के उस मज़ाकिया कमेंट का जिक्र किया, जिसमें शोएब ने अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया था।
अमिताभ ने ट्वीट में लिखा:
“T 5516(i) – जीत गए!! शाबाश, ‘अभिषेक बच्चन’। उधर जबान लड़खड़ाई, और उधर, बिना बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को!! बोलती बंद!! जय हिंद! जय भारत! जय मां दुर्गा!!!”
उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस इस मज़ाकिया अंदाज़ की तारीफ़ कर रहे हैं।
टीम इंडिया की शानदार जीत
भारत ने एशिया कप फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ा, बल्कि फैंस के बीच भी उत्साह की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन जैसे हस्तियों का समर्थन और मज़ाकिया ट्रोलिंग ने इस जीत को और भी खास बना दिया।
